सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 801वें उर्स के मौके पर गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की ओर से मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर सांप्रदायिक सौहार्द की मजबूती के लिए दुआ की गई। सिंह का जायरीन के नाम भेजा संदेश भी पढ़ कर सुनाया गया।
भाजपा नेता प्रियशील हाड़ा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल सुबह करीब 11 बजे यह चादर लेकर दरगाह पहुंचा। जुलूस के रूप में चादर जन्नती दरवाजे होते हुए आस्ताना शरीफ ले जाई गई। खादिम सैयद इब्राहीम फख्र ने जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया।
बाद में महफिल खाना की सीढिय़ों से राजनाथ सिंह का जायरीन के नाम भेजा संदेश पढ़ कर सुनाया गया। सिंह ने जायरीन को उर्स की मुबारकबाद दी और इसकी कामयाबी की कामना की। चादर लेकर आने वालों में शहर भाजपा अध्यक्ष रासासिंह रावत, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह मांडला, भारत मालानी, गजवीर सिंह, मनवीर सिंह, शफी बख्श, सैयद अफशान चिश्ती, हितेश वर्मा, इशरत परवीन, मोहम्मद आसान और हरविंदर सिंह आदि भी शामिल थे।
राजनाथ सिंह की चादर पेश
No comments:
Post a Comment