अजमेर| सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स के बड़े कुल की रस्म सोमवार को सुबह 8 बजे खुद्दाम ए ख्वाजा अदा कराई कराएंगे। इसके बाद जायरीन दरगाह की धुलाई करेंगे।
अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगाराशाह के मुताबिक सुबह 8 बजे आस्ताना शरीफ में खुद्दाम हजरात ही रहेंगे। यहां बड़े कुल की रस्म अदा करेंगे। इधर आस्ताना शरीफ के बाहर देश भर से आए जायरीन दरगाह को गुलाब जल, केवड़ा व सादा पानी से धोएंगे। इसके साथ उर्स का विधिवत समापन हो जाएगा।
शीला दीक्षित की ओर से चादर आई
अजमेर| महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 801वें उर्स के मौके पर शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की ओर से चादर पेश की गई। दिल्ली उर्स कमेटी के अध्यक्ष चौधरी सलाउद्दीन अहमद की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल यह चादर पेश करने पहुंचा। चौधरी सलाउद्दीन और तारीक सिद्दीकी समेत आधा दर्जन लोग यह चादर लाए।
अहाता ए नूर से सिर पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल सिर पर लेकर सलाउद्दीन आदि आस्ताना शरीफ पहुंचे। उन्हें खादिम सैयद जहूर बाबा चिश्ती ने जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया।
एमपी के सीएम की चादर आज पेश होगी
अजमेरत्न सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 801वें उर्स के मौके पर रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की ओर से चादर पेश की जाएगी। एमपी मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसकेमुद्दीन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल यह चादर पेश करेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अब्दुल वहीद खान के मुताबिक सुबह 11 बजे दरगाह में यह चादर पेश की जाएगी। एसकेमुद्दीन यह चादर लेकर शनिवार रात को ही यहां पहुंच गए।
बड़े कुल की रस्म कल सुबह 8 बजे से
No comments:
Post a Comment