उर्स के मौके पर दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज फ्री मेडिकल कैंप में 28 हजार 2 सौ 35 जायरीन का उपचार किया गया। इन जायरीन को 1 लाख रुपए से अधिक दवाएं मुफ्त दी गईं। गरीब नवाज मेडिकल फाउंडेशन व आल इंडिया मिल्ली सेक्रेटेरियट की ओर से रजब की एक तारीख से दरगाह की अकबरी मस्जिद के नीचे मेडिकल कैंप लगाया गया था। संयोजक डॉ सलीम कादरी की अगुवाई में डॉ अशरफ कादरी, डॉ निसार पठान, डॉ जब्बार कुरैशी, डॉ बदरे आलम, डॉ नसीमुद्दीन, डॉ अल्ताफ, डॉ असलम मर्चेंट, डॉ अब्दुल रहीम और डॉ माचिस वाला समेत 20 डॉक्टर और इतने ही पैरामेडिकल स्टाफ ने 24 घंटे सेवाएं दीं। शिविर के समाप्त होने तक मरीजों का तांता लगा रहा। जितनी दवाएं लाई गई थी वो समाप्त हो गई।
28 हजार से अधिक जायरीन को मुफ्त दवा
No comments:
Post a Comment