अजमेर| कुल की रस्म के साथ ही जायरीन के लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार शाम तक विश्राम स्थलियों पर से 25 हजार जायरीन लौट चुके हैं। शनिवार शाम तक कायड़ विश्राम स्थली पर अब भी करीब 15 हजार जायरीन थे। उर्स के दौरान 70 हजार जायरीन थे। दो दिन में 55 हजार जायरीन लौट चुके हैं। इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर विश्राम स्थली पर पांच हजार जायरीन रहे हैं। सोमवार तक प्रशासन विश्राम स्थलियों पर व्यवस्था यथावत रखेगा।
जायरीन के लौटने का सिलसिला जारी
No comments:
Post a Comment