अजमेर। सूफी संत ख्वाजा साहब के 801 वें उर्स में शुक्रवार को कुल की रस्म अदा की जाएगी। इस दिन दरगाह में हजारों मुस्लिम जुमे की नमाज भी अदा करेंगे। इसके लिए देश के कोने-कोने से हजारों अकीदतमंद यहां पहुंच चुके हैं और आवक तेजी से बढ़ रही है। दरगाह में बुधवार को उर्स की पांचवीं महफिल सजी और मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म अदा की गई। दरगाह परिसर दिनभर जायरीन से खचाखच भरा नजर आया। पूरे मेला क्षेत्र में देर रात तक रौनक रहने लगी है। महावीर सर्किल से जायरीन जत्थे के रूप में ढोल नगाड़े की आवाज पर नाचते गाते और गरीब नवाज की शान में नारे बुलंद करते हुए चादर लेकर दरगाह पहुंच रहे हैं।
कुल के छींटे आज रात से ही
दरगाह में गुरूवार रात छठी शब लगते ही जायरीन में कुल के छींटे देने की होड़ शुरू हो जाएगी। इस दौरान जायरीन दरगाह में गुलाबजल और केवड़े के छीेंटे देंगे और पानी से दरगाह की धुलाई करेंगे। यह सिलसिला दूसरे दिन सुबह तक चलता रहेगा।
जुमा और कुल कल, उमड़े अकीदतमंद
No comments:
Post a Comment